फरसगांव: फरसगांव ब्लॉक के बोरगांव स्थित अभय मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, मोबाइल सहित लाखों के सामान जलकर हुआ खाक
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव में स्थित अभय मोबाइल में शुक्रवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। वहीं इस घटना से मोबाइल दुकान में रखें लाखों रुपए के मोबाइल सहित कई कीमती सामान भी जलकर खाक हो गए हैं। वही इस घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।