फरसगांव: ट्रक में अवैध गांजा की तस्करी करते UP के 2 आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुब्रत राय की तलाश जारी
फरसगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH30 फरसगांव नगर के बिजली ऑफिस के सामने ट्रक क्र CG04-JC-9732 को नाकेबंदी कर यूपी के 2 आरोपी सतीशचन्द्र प्रजापति व शुभम सिंह पटेल को पकड़ा गया।तलाशी में ट्रक से कुल एक किवंटल 10 किलो गांजा और ट्रक को जप्त किया गया।आरोपियों ने कहा फरसगांव निवासी सुब्रत रॉय जिम संचालक के कहने पर गांजा की तस्करी करते थे,जिसे पुलिस तलाश रही है।