फरसगांव: फरसगांव अस्पताल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, तंबाकू से नुकसान और कैंसर के बारे में मरीजों को दी गई जानकारी
कोंडागांव जिले के फरसगांव अस्पताल में शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को तंबाकू व उससे बने पदार्थ से होने वाले नुकसान तथा कैंसर के प्रति तंबाकू के योगदान के बारे में बताए गया तथा सभी से आग्रह किया गया कि तंबाकू व उससे बने पदार्थों का सेवन न स्वयं करें और न ही दूसरों को करने दे।समाज को तंबाकू मुक्त बनाने में योगदान करे।