फरसगांव: पर्रेबानगांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 मवेशियों की हुई मौत, मालिक ने मुआवजा हेतु फरसगांव थाने में दिया आवेदन
ग्राम पर्रे बानगाँव निवासी राम शोरी के दो मवेशियों की आकाशीय बीजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मवेशी मालिक राम शोरी ने मवेशियों की मात्र पर मुआवजा हेतु मंगलवार को फरसगांव थाने में आवेदन दिया है। मवेशियों के मालिक ने बताया कि दो दिन पूर्व हल्की बारिश के बाद अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में पेड़ के नीचे स्तिथ दो मवेशियों की मौत हो गई ।