फरसगांव: पानी टंकी निर्माण कार्य में मजदूरों की सुरक्षा की हो रही अनदेखी, कोरई में निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर हुआ घायल
30 मई को ग्राम कोरई में पानी टंकी निर्माण के दौरान एक मजदूर नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे गंभीर चोट के चलते निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद कैफ पिता मोहम्मद रफीक निवासी झारखंड बताया जा रहा है। वहीं उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जल्द जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।