फरसगांव: ग्राम कांटागांव के युवक का कोपरा मेला में मोबाइल फोन हुआ गुम, फरसगांव थाने में दी लिखित सूचना
जिले के माकडी क्षेत्र के ग्राम कांटा मगाँव निवासी युवक छबिलाल मंडावी पिता सोनाउ राम मंडावी का मोबाइल फोन कही गुम हो गया। युवक ने आज 29 मई बुधवार को फरसगांव थाने में पहुचकर अपने मोबाइल फोन की खोजबीन हेतु लिखित आवेदन दिया है । युवक ने बताया कि कोपरा के वार्षिक मेले में उसका मोबाइल फोन कही गुम हो गया । खोजबीन के बाद भी मोबाइल फोन नही मिला ।