सराहन: भद्राश शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना संचालन पर विवाद, समिति ने निष्पक्ष जांच की मांग की
भद्राश के शिव शक्ति मंदिर गोरख धूना के प्रबंधन विवाद को लेकर पंजीकृत समिति ने एसडीएम रामपुर को शिकायत दी, जिसमें दान राशि के पारदर्शी प्रबंधन, आय-व्यय ऑडिट और मंदिर परिसर में नशे की जांच की मांग की गई। समिति ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।