सराहन: खाबड़ से देवता साहेब सुन्नी नाग पहुंचे समेज, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
Sarahan, Shimla | May 13, 2025 खाबड़ से देवता साहेब सुन्नी नाग आज समेज में पहुँच चुके हैं। यहाँ पहुंचने पर लोगों ने देवता साहेब सुन्नी नाग का जोरदार स्वागत किया। वहीं कल सरपारा के लिए सुबह रवाना होंगें। जहाँ पर एतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर इनके साथ काफी संख्या में देवलु भी मौजूद है।