चम्बा: अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर चम्बा टीम का चयन रविवार को बारगाह में होगा, मनुज शर्मा ने दी जानकारी
Chamba, Chamba | May 2, 2024 अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चम्बा की टीम का चयन रविवार पांच मई को सुबह 10 बजे पुलिस मैदान बारगाह में होगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चम्बा के पदाधिकारी मनुज शर्मा ने गुरुवार को मीडिया के साथ सांझा की। उन्होंने बताया कि ट्रायल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।