मंझनपुर: भौंतर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, एक को प्रयागराज किया गया रेफर, परिजनों में मचा कोहराम
सैनी कोतवाली के भौंतर मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से एक युवक की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।