मंझनपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकता मिला शव, मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का लगाया आरोप
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली के रमसहायपुर गांव में शनिवार की सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में शव फांसी पर लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।