मंझनपुर: अम्बावा पश्चिम मे पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव के करीबी का घर बदमाशों ने घेरा, अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर
लोकसभा चुनाव में ऐश अहमद की अच्छी खासी भूमिका भी रही। बुधवार की रात करीब 12 बजे ऐश अहमद अपनी फारच्र्यूनर कार से घर पहुंचे। करीब 15 मिनट बाद घर के बगल में बने पंचायत भवन के पास काली रंग की कार रुकी। चालक को छोड़कर सभी लोगों ने गमछे से मुंह ढंक रखा था। इसके बाद डिग्गी खोलकर लोगों को बाहर निकाला गया। वे ऐश अहमद के घर के पास मंडराते रहे।