मंझनपुर: विकास खंड मंझनपुर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, खंड विकास अधिकारी समेत 12 कार्मिक पाए गए अनुपस्थित
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान देवेन्द्र कुमार ओझा खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर अनुपस्थित पाये गये। विकास खण्ड मंझनपुर में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें 12 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है।