मंझनपुर: मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग गई छात्रा नहीं लौटी घर, पीड़ित पिता ने पुलिस से की शिकायत
मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की किशोरी ओसा के एक कोचिंग सेंटर की छात्रा है। वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। देर शाम किशोरी के घर हीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर छात्रा का कहीं अता-पता नहीं चल सका। बेटी की तलाश करने के बाद शनिवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से किया है।