मंझनपुर: करारी बाजार के पास सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक की बाइक ले उड़े उचक्के, पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
करारी कोतवाली क्षेत्र के करारी बाजार के पास सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक की बाइक उचक्के ले उड़े। युवक ने शोर मचाया लेकिन तब बाइक लेकर वह लोग आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित ने करारी थाने में पहुचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।