बिलासपुर: बिजली कटौती से भड़के किसानों ने अशोकनगर बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया
विद्युत आपूर्ति में बदहाली से नाराज किसानों ने सोमवार को सुबह 11 बजे भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में अशोकनगर बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महज एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और फसलों की सिंचाई ब