धनौरा: विवाहिता के साथ देवर ने की छेड़छाड़, दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला, गजरौला महिला थाने में मुकदमा दर्ज
देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की शादी मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में विवाहिता के पिता ने 30 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे, दहेज में कार और 10 लाख रुपए की नगदी की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर विवाहिता के देवर ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर दी, पीड़िता ने इस संबंध में गजरौला के महिला थाने में शिकायत दिया।