धनौरा: गजरौला पैराडाइज होटल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मोहल्ला जवाहर नगर में कुलदीप का परिवार रहता है। कुलदीप का पुत्र अक्षत रविवार रात लगभग 12:00 बजे के आसपास में पैदल-पैदल अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह पैराडाइज होटल के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आई डीसीएम न अक्षत को रौंद दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया है।