कोरबा के दीपका इलाके में किन्नरों और कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। कटघोरा मार्ग स्थित महामाया चौक पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।वायरल वीडियो में किन्नरों और कुछ लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है।