ब्यौहारी: देवलौंद के रमपुरवा में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में 35 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह 8 बजे जानकारी सामने आई है।