सिरसागंज: गांव मलापुर में पिता और बेटी के साथ की गई मारपीट, थाने में दी गई मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव मलापुर शाहजहांपुर में बुधवार को परिवार के ही लोगों द्वारा पिता और बेटी के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित के पुत्र द्वारा थाने में पहुंच कर दी गई मामले की तहरीर में कहा गया है कि जब उसके पिता व बहन अपने घर पर थे तभी चाचा व उसका लड़का एकराय मशवरा होकर मेरे घर में घुस आए और गाली गलौज कर पिता व बहन के साथ मारपीट कर दी।