सिरसागंज: गांव जायमई में हुई गोलीबारी और पथराव का लाइव वीडियो हुआ वायरल, घटना में वृद्ध की गोली लगने से हुई थी मौत
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में विगत दिवस दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग और पथराव किए जाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लोग घर की छत पर खड़े होकर पथराव करते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक युवक में गोली चला दी जो वृद्ध के लगी। गोली लगते ही मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।