सिरसागंज: फिरोजाबाद पुलिस कप्तान मंगलवार को पहुंचे सिरसागंज थाने, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा मंगलवार की शाम को थाना सिरसागंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चैक किया गया एवं महिला हेल्पडेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस द्वारा मित्रवत व्यवहार किया जाए व उनकी समस्या को सुनकर हरसंभव मदद की जाए।