सिरसागंज: मुस्तफाबाद रोड पर दो कारों में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, कार सवार लोगों के आई मामूली चोटें, टला बड़ा हादसा
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के मुस्तफाबाद रोड पर बुधवार की शाम को तेज रफ्तार से आमने सामने आ रही अर्टिका और स्विफ्ट डिजाइर कारों में जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी से क्षतिग्रस्त हो गयीं। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दोनों कारों में सवार लोगों के मामूल चोटें आयीं और बड़ा हादसा होने से टल गया।