सिरसागंज: क्षत्रिय धर्मशाला में भाजपा के विधानसभा मिलन समारोह में पूर्व चेयरमैन ने भाजपा का थामा दामन, सैकड़ों सपाई भी हुए भाजपाई
फिरोजाबाद के सिरसागंज की क्षत्रिय धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित भाजपा के विधानसभा मिलन समारोह में सैंकडों सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। जहां इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वहीं दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के नाम भी इस सूची में शामिल थे।