सिरसागंज: गांव जायमई में दो पक्षों के विवाद में चली गोलियां, एक निर्दोष शख्स के गोली लगने से हुई मौत, मौके पर पहुंचे SSP #crime
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में मंगलवार की शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष द्वारा राइफल से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान वहां से निकल रहे गांव के निवासी किसान राम सेवक के गले में गोली जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर SSP सहित पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।