हरिद्वार: पथरी के गाडोवाली में मां-बेटी ने पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए फोड़ा अपना सिर, वीडियो वायरल
पथरी के गाडोवाली में मां बेटी द्वारा अपना ही सिर फोड़ने के वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पुस्तैनी मकान कब्जाने को लेकर दो भाइयों के परिवार की रंजिश चली आ रही है, इसी बीच एक परिवार की मां बेटी ने अपना सिर फोड़ लिया, पीड़ित अमजद अली की शिकायत पर मंगलवार दोपहर 3 बजे पथरी पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी मां बेटी समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।