हरिद्वार: मायापुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम कार्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग का किया निरीक्षण
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज मायापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय की निर्माणधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। बता दे कि करीब नौ करोड़ रुपए के बजट से नई बिल्डिंग का निर्माण होना है। पिछले कई सालों से जर्जर बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द ही बिल्डिंग निजात मिलेगी।