हरिद्वार: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने महिला अस्पताल पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह सोमवार को दोपहर 3 हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से बात की। सफाई कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि ESI काटने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है और वर्दी भी नहीं मिली।जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।