हरिद्वार: SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया हरिद्वार जनपद के दर्जनों पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, देर रात जारी की ट्रांसफर लिस्ट
SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार जनपद के दर्जनों पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। देर रात ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें 43 दरोगाओं को विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में नवीन तैनाती दी गई। इसके साथ ही दो इंस्पेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया। निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को गोविंद कुमार की जगह गंगनहर कोतवाली प्रभारी और गोविंद कुमार को साइबर सेल प्रभारी बनाया है