Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

27 जून 2026

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

MORE NEWS

27 जून 2026

27 जून 2026

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

माय भारत केंद्र डिंडोरी द्वारा दो स्थानों पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

डिण्डौरी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में **"विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत"** थीम पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माय भारत केंद्र, डिण्डौरी द्वारा दो स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के प्रथम चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम धौरई रैयत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा, अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एवं सोशल मीडिया जैसी व्यवहारगत लतों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कमला मरावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

द्वितीय चरण में चंद्र विजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाक थाना के एएसआई प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. उड्डे, डॉ. पी.सी. उइके एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद्र प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड से महाविद्यालय परिसर तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। "रोको-टोको अभियान" के माध्यम से वाहन चालकों को नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जनजागरूकता स्टीकर लगाए गए। उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, माय भारत केंद्र, यातायात पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

माय भारत केंद्र डिंडोरी द्वारा दो स्थानों पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित डिण्डौरी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के तत्वावधान में **"विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत"** थीम पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माय भारत केंद्र, डिण्डौरी द्वारा दो स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के प्रथम चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम धौरई रैयत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा, अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल एवं सोशल मीडिया जैसी व्यवहारगत लतों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कमला मरावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। द्वितीय चरण में चंद्र विजय महाविद्यालय, डिण्डौरी में छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाक थाना के एएसआई प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. उड्डे, डॉ. पी.सी. उइके एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद्र प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड से महाविद्यालय परिसर तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। "रोको-टोको अभियान" के माध्यम से वाहन चालकों को नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जनजागरूकता स्टीकर लगाए गए। उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, माय भारत केंद्र, यातायात पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में चला जनजागरूकता अभियान, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

डिण्डौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक-02, भवानी चौक, डिण्डौरी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर, शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता से हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों को सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में चला जनजागरूकता अभियान, दिलाई नशामुक्ति की शपथ डिण्डौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक-02, भवानी चौक, डिण्डौरी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर, शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता से हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों को सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

डिण्डोरी अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनजागरूकता रैलियां, नशा मुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जागरूकता रैलियों के माध्यम से गांव-गांव में नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। विभाग ने बताया कि नशामुक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित डिण्डोरी अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनजागरूकता रैलियां, नशा मुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जागरूकता रैलियों के माध्यम से गांव-गांव में नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। विभाग ने बताया कि नशामुक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

27 जून 2026 - Dindori News