बासोदा: जेल रोड से पुलिस ने बोलेरो वाहन के अंदर से ₹12 हजार की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Basoda, Vidisha | May 15, 2024 बासौदा के जेल रोड से पुलिस ने बोलेरो वाहन के अंदर से ₹12000 की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंच कर बासौदा देहात थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाशी के दौरान वाहन से 146 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब ₹12000 बताई जा रही है।