बासोदा: बासौदा की ग्राम पंचायत दाऊद की मालूद बस्ती के लोगों को नहीं मिल रहा है पीने के लिए स्वच्छ पानी।
Basoda, Vidisha | May 13, 2024 बासौदा की ग्राम पंचायत दाऊद की मालूद बस्ती के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर लोग खासे परेशान हैं सोमवार को बस्ती के लोगों ने मीडिया को बताया है कि पास में बने एक तालाब के गंदे पानी से अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती के लोग मजबूर हैं। हालांकि इस मामले को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई है।