बासोदा: ग्राम सकरोली में चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी और उसके परिवार जनों से की मारपीट
Basoda, Vidisha | May 14, 2024 ग्राम सकरोली में चार लोगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी और फरियादी के परिवार जनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी और फरियादी के भाई-बहन और मां के साथ मारपीट की है। फरियादी की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है