बासोदा: बरेठ में शराब दुकान पर अधिक कीमत में शराब बेचने के कारण एक दिन के लिए दुकान निलंबित एवं अर्थदंड से किया गया दंडित
Basoda, Vidisha | May 13, 2024 सोमवार को विदिशा जिले की बासौदा की बरेठ में शराब दुकान पर अधिक कीमत में शराब बेचने के कारण दुकान को एक दिन के लिए निलंबित किया गया है एवं ₹10000 से दंडित किया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व में विदिशा जिले की करीब पांच दुकानो पर अधिक रेट में शराब बेचने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी जिस पर जांच के उपरांत लाइसेंसी को नोटिस जारी किया गया था।