बासोदा: नहाने के दौरान बासौदा की बेतवा नदी में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत, प्रशासन ने घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाले शव
Basoda, Vidisha | May 14, 2024 मंगलवार को बासौदा की बेतवा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और डूबने वाले व्यक्तियों को ढूंढने के लिए घंटों रेस्क्यू किया गया। इस दौरान दोनों व्यक्तियों के शवो को रेस्क्यू टीम की मदद से प्रशासन ने बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।