शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के शम्भू नगर निवासी आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति की संदिग्ध मौत, शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम
थाना नगला खंगर क्षेत्र जेमतपुर निवासी 45 वर्षीय निर्भय पुत्र जगदीश आर्मी से रिटायर्ड थे। परिवार सहित शिकोहाबाद के शम्भू नगर में निवास करते थे। पिछले एक साल से अयोध्या में संचालित अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करते थे। बुधवार देर शाम परिवार को उनकी मौत की खबर मिली। परिजन शव घर लेकर आये। सूचना थाना पुलिस को दी।