शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव धातरी में हाईवे पर लाइसेंस होल्डर देशी पटाखे की फैक्ट्री में युवक झुलसा
थाना सिरसागंज क्षेत्र गांव धातरी हाईवे पर इकबाल खान लाइसेंस होल्डर की देशी पटाखे की फैक्ट्री है। इकबाल का पुत्र इलियास उर्फ बबलू पटाखे बनाते समय झुलस गया। जिसे आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर गये। धमाके की अफवाह पर बताया गया कि किसी भी प्रकार का कोई धमाका या विस्फोट नहीं हुआ है। मौके पर एसडीएम, सीओ सिरसागंज, थानाध्यक्ष सिरसागंज सहित पुलिस फोर्स पहुंचा।