शिकोहाबाद: सर्किल रेट मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने नौंवे दिन भी रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य का किया बहिष्कार, जमकर नारेबाजी की
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक्सप्रेस वे के किनारे बनाये जा रहे औद्योगिक गलियारे के लिये किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में नसीरपुर के साथ ही आधा दर्जन गांव के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है। नौवें दिन गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन भी रजिस्ट्री कार्यालय में एक भी बैनामा की रजिस्ट्री नही हो सकी। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया।