शिकोहाबाद: जयपुर से लौट रहे हलवाई पर शिकोहाबाद के एटा चौराहे पर मारपीट कर नगदी और सामान छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
थाना एका क्षेत्र राजपुर निवासी गीतम सिंह जयपुर में हलवाई का काम करता है। वह बुधवार को अपने घर आने के लिए जयपुर से एक लग्जरी बस में शिकोहाबाद के लिए सवार हुआ था। गुरूवार तडके करीब तीन बजे बस ने एटा चौराहे पर उतार दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह गांव जाने के लिए एटा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था इसी दौरान दो बदमाश युवक आए और उसका बैग नगदी छीन ले गए।