नदबई: नदबई में मतदान दलों के प्रशिक्षण के बाद की गई रवानगी
नदबई में 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में एरिया मजिस्ट्रेट मुनिदेव और एसडीएम सचिन यादव ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।