टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में बेहोशी की दवा खिलाकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
कोतवाली थाना छेत्र अंतर्गत इलाक़े से दुराचार का मामला सामने आया है।आरोपी ने नशे की गोली का सेवन कराकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित लड़की और उसके परिजन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी फरार बताया जा रहा है।