टीकमगढ़: शहर के विभिन्न स्थानों से बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत विभाग ने की उपभोक्ताओं पर कार्रवाई
बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर शहर के अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की है।अभियंता सुभम त्यागी ने बताया की आज शहर के शेखों के मुहल्ले इंद्रा कॉलोनी और कटरा बाजार से कुल 10 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गईं है। कही मीटर में गड़बड़ी कर अथवा बाईपास कर चोरी की गई।विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्यवाही पंचनामा की कार्यवाही की गई है।