टीकमगढ़: अस्तोन गांव में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, अस्तोन चौकी कोतवाली थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अस्तोन गाव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। व्यक्ति अपने खेत पर था,तभी एक शख्स व्यक्ति के खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने लगा,व्यक्ति ने जब मना किया,तब शख्स ने व्यक्ति के साथ गाली गलौच कर जमकर मारपीट कर दी।घायल परिजनों के साथ अस्तोन चौकी पहुँचा और मामले की शिकायत की।इस मामले में अस्तोन चौकी कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया हैं।