जलालाबाद: परशुरामपुरी क्षेत्र में बारावफात को लेकर पुलिस ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, शांति बनाए रखने की अपील की
जलालाबाद। आगामी बारावफात पर्व के दृष्टिगत परशुराम पुरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से बारावफात पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की