धोरैया: धनकुंड पुलिस ने बबुरा गांव से शराब के नशे में एक युवक को किया गिरफ्तार, पहले भी दो बार जा चुका है जेल
Dhuraiya, Banka | May 24, 2025 धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव से शराब के नशे में धूत एक युवक चंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की शाम करीब 4 बजे धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि उसका मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई। वह पूर्व में भी शराब पीने के मामले में दो बार जेल की हवा खा चुका है।