धोरैया: कचराती गांव के लोगों ने रास्ता बाधित करने को लेकर अंचल कार्यालय धोरैया में सीओ को दिया आवेदन #jansamasya
Dhuraiya, Banka | May 21, 2025 कचराती गांव के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे आम रास्ता को बाधित करने को लेकर सीओ को आवेदन दिया है। बताया है कि आवागमन के लिए मुख्य रास्ता को कचराती गांव के ही मुकेश मिश्रा तथा राजकुमार मिश्रा दोनों भाई ने मिलकर ढलाई किया हुआ रास्ता को जगह-जगह तोड़कर पीलर बना रहा है। सीओ ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।