धोरैया: रिफायतपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Dhuraiya, Banka | May 21, 2025 रिफायतपुर गांव में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर बुधवार को दिन के करीब 11 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. 251 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर रिफायतपुर, कचराती, बसबिट्टा, गचिया होते हुए प्रखंड खेल मैदान से पवित्र जल भरकर वापस कथा स्थल पर पहुंची. गाजे बाजे की धुन पर निकली शोभायात्रा में झांकी आकर्षण का केंद्र रहे.