धोरैया: धोरैया प्रखंड कार्यालय में डीसीएलआर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
Dhuraiya, Banka | May 21, 2025 प्रखंड कार्यालय धोरैया में डीसीएलआर वंदना सिन्हा ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे विधानसभा के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें एफएलसी का कार्य पूरा होने की बात बताई गई। कहा कि जिला स्तर से बैठक कर जिलाध्यक्ष को सूचि उपलब्ध करा दी गई है।वहीं नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मृत मतदाताओं का नाम हटाने को लेकर आवेदन बीएलओ को देने की बात कही गई।