धोरैया: मथुरापुर गांव में डीलर के घर एसडीएम की छापेमारी, कालाबाजारी का 230 बोरा चावल और 20 बोरा गेहूं जब्त
Dhuraiya, Banka | May 22, 2025 बांका डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर प्रभारी एसडीएम सह डीसीएलआर वंदना सिन्हा के नेतृत्व में मथुरापुर गांव के डीलर दिनेश कुमार के घर पर छापामारी की गई. प्रभारी एसडीएम ने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि छापामारी के दौरान डीलर के घर में रखे गए एसएफसी गोदाम से प्राप्त 230 बोरा चावल तथा 20 बोरा गेहूं पाया गया.